।। भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनी विश्व विजेता एवं नए अवसर की शुरुआत।।

।। भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनी विश्व विजेता एवं नए अवसर की शुरुआत।।

2 नवंबर 2025 को भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में मैच जीत कर हरमीत कौर की कप्तानी में विश्व विजेता बनी तो हम 1983 में पहुंच गए जब भारतीय कप्तान कपिल देव की नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने उतार चढ़ाव के बीच पूरी श्रृंखला में खेली और उस समय की विश्व की शक्तिशाली टीम वेस्टइंडीज को हराकर विश्व विजेता बनी जिसके कारण भारतीय क्रिकेट को विश्व खेल जगत में
सर्वोत्तम स्थान मिला और भारतीय क्रिकेट आज भारत को विश्व के खेल जगतमें क्रिकेट का पर्याय के रूप में जाना जाता है।
अब जब हम महिला एकदिवसीय विश्व क्रिकेट प्रतियोगिता कप्तान हरमीत कौर के अगवानी में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व विजेता बने है।
जिस कारण भारतीय की बेटियों को एक नए अवसर की शुरुआत करने अवसर मिला है और वह दिन दूर नहीं जब भारतीय महिला क्रिकेट को भी विश्व खेल जगत में स्तंभ के रूप में जाना जाएगा ।
जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में जिसकी शुरुआत 30 सितंबर 2025 को हुई जो भारत और श्रीलंका में खेला गया तो शायद किसी खेल प्रेमी ने सोचा होगा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने उत्कृष्ट क्षमता के बल पर फाइनल में पहुंचकर दक्षिण अफ्रीका को हराकर हरमीत कौर की कप्तानी एवं भारतीय क्रिकेट प्रशिक्षक अनमोल की अगुवाई में विश्व विजेता बनेगी।
इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, एवं बांग्लादेश देश की टीमों ने भाग लिया।
भारतीय महिला टीम की प्सदस्यों स्मृति मंधाना(उप कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमीमा रॉड्रिक्स, हरमीत कौर (कप्तान) अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, राधा यादव, कांति गॉड, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रतिष्ठा रावत ने भारतीय महिला क्रिकेट प्रशिक्षक अनमोल के नेतृत्व में अदभुत प्रदर्शन कर विश्व विजेता बना एवं विश्व खेल जगत भारत के करोड़ भारतीय नागरिकों का मान बढ़ाया।
डॉ आलोक द्विवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *