23वो राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में हरिद्वार ने बाजी मारी

।। 23वो राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में हरिद्वार ने बाजी मारी।।

।। अंडर 17 एवं 19 वर्ग में हरिद्वार विजेता बना।।

हरिद्वार , उत्तराखंड। टिहरी जिले के ओंकारानंद, इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी मुनि की रेती के प्रांगण में23वी राज स्तरीय माध्यमिक विद्यालय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में हरिद्वार की टीम ने परचम लहराते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में राज्य की 12 जनपदों (पिथौरागढ़ को छोड़कर) की टीमों ने अंडर 14, 17 और 19 वर्ग में भाग लिया।
इस अवसर पर प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि  इशिता सजवान (जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी),अध्यक्ष विनीता बागी (नगर पंचायत अध्यक्ष) एवं दूसरे दिन मुख्य अतिथि डॉक्टर मुकुल सती (निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड) ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में हरिद्वार में देहरादून को हराकर विजेता बनने का सौभाग्य प्राप्त किया एवं उपविजेता देहरादून एवं तीसरे स्थान पर उधम सिंह नगर रहा।


वही अंडर 17 वर्ग में हरिद्वार में देहरादून को हराकर विजेता बना और दूसरे स्थान पर देहरादून रहा एवं तीसरे स्थान पर उधम सिंह नगर रहा।

 


अंडर 14 वर्ग में उधम सिंह नगर पौड़ी गढ़वाल को हराकर विजेता बनने का सौभाग्य प्राप्त किया पौड़ी गढ़वाल उप विजेता रही एवं तीसरे स्थान पर हरिद्वार जनपद रहा।
प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र नगर दीक्षा राणा एवं अति विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ राणा ने उपस्थित होकर विजेता टीम को पुरस्कृत किया एवं इस अवसर पर सेवानिवृत्ति खेल शिक्षक कुंवर सिंह राणा, दिनेश नौटियाल, मनोज नेगी, मनीष राठी राष्ट्रीय रेफरी एवं रिचा नाकोटी महिला कबड्डी कोच को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता को संपन्न कराने में जिला खेल समन्वयक( टिहरी,) विनोद नेगी एवं संचालक राजपाल नेगी का प्रमुख योगदान रहा।
हरिद्वार टीम की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार आशुतोष राणा एवं जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह ने टीम एवं कोच एवं विजेता पवन राना, प्रीति सैनी, सुषमा पांडे, योगराज, आलोक सिंह,शालू तोमर एवं विजेता खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *