दि एसपी ग्लोबल स्कूल रूडकी के तत्वाधान में अंतर्विद्यालय क्विज प्रतियोगिता EGS QUIZIT का आयोजन l

दि एसपी ग्लोबल स्कूल रूडकी के तत्वाधान में अंतर्विद्यालय क्विज प्रतियोगिता EGS QUIZIT का आयोजन l

 

 

दिन्नांक 25 अक्टूबर 2025

दि एसपी ग्लोबल स्कूल के तत्वाधान में अंतर्विद्यालय क्विज प्रतियोगिता EGS QUIZIT का आयोजन किया गया | जिसमे माउंट ज़ी लिट्रा, शैफील्ड स्कूल, विजडम ग्लोबल स्कूल, मोंटफोर्ट स्कूल, प्रभु ग्रीन विले चिल्ड्रेन एकाडमी, तथा दि एसपी ग्लोबल स्कूल ने प्रतिभाग किया |

क्विज मास्टर अचिंत गुप्ता द्वारा पूछे गए विभिन्न राउंड्स के प्रश्नों में विद्यार्थियों में अत्यंत उतार-चढाव देखने को मिला | इस प्रतियोगिता की विजेता शैफील्ड स्कूल रूड़की तथा उपविजेता दि एसपी ग्लोबल स्कूल रूडकी रहे | प्रधानाचार्य शॉन क्लिफोर्ड टिम्स ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ अत्यंत आवश्यक हैं | उन्होंने कहा की अंतर्विद्यालय क्विज प्रतियोगिता यह छात्रों को विभिन्न विषयों में अपनी जानकारी बढ़ाने और अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर प्रदान करती है। उन्होंने इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए छात्र -छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया की ज़ब आप इस प्रतियोगिता की तैयारी करते हैं, तो आपको कुछ विशेष जानकारी भी होनी जरूरी है, जिसमें इस प्रतियोगिता को औऱ आसान औऱ इसमें सफलता पाई जा सके जिसके लिए

-प्रतियोगिता के लिए निर्धारित विषयों को अच्छी तरह से समझना और उनकी तैयारी करना जरूरी है, नियमित रूप से क्विज़ और टेस्ट सीरीज़ का अभ्यास करना चाहिए ताकि आप अपनी जानकारी को मजबूत कर सकें। समय प्रबंधन कौशल विकसित भी करना जरूरी है ताकि आप निर्धारित समय के भीतर प्रश्नों को हल कर सकें,सबसे बड़ी चीज आत्मविश्वास- अपने आप पर विश्वास रखें और शांत रहकर प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए l

 

वही कार्यक्रम के दौरान मंच का सञ्चालन क्विज मास्टर अचिंत गुप्ता ने अत्यंत कुशलता से किया l विद्यालय की डायरेक्टर ऑपरेशंस कनिका गुता ने इसे स्कूल का एक सराहनीय कदम बताया और कहा कि स्कूल भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का संचालन करता रहेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *