ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत AWPB 2026-27 हेतु कार्ययोजना बैठक आयोजित
मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय, विकास भवन रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर में IFAD (आईएफएडी) वित्तपोषित ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना एवं बजट (AWPB) के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक शुभंकर कुमार झा द्वारा की गई। बैठक में जनपद स्तर के समस्त सहायक प्रबंधकों एवं विकासखंड स्तर के समस्त स्टाफ द्वारा सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया गया। इस दौरान आगामी वर्ष की कार्ययोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए गतिविधियों की प्राथमिकता, लक्ष्य निर्धारण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की रणनीति तैयार की गई। इसके अतिरिक्त, परियोजना के प्रभावी संचालन हेतु प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) की भूमिका पर विशेष बल दिया गया। बैठक में सभी विकासखंड स्तरीय स्टाफ को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र की गतिविधियों से संबंधित डेटा का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत प्रविष्टि एमआईएस पोर्टल पर सुनिश्चित करें, ताकि परियोजना की प्रगति की निगरानी एवं मूल्यांकन सुदृढ़ रूप से किया जा सके।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सुव्यवस्थित योजना निर्माण, पारदर्शिता बनाए रखना एवं परियोजना के लक्ष्यों की प्रभावी प्राप्ति सुनिश्चित करना रहा।
